चांद निकलते ही पूजा अर्चना कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

 चांद निकलते ही पूजा अर्चना कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत




पति की लंबी उम्र की मांगी दुआएं 


फतेहपुर। सुहागिनों ने गुरूवार को करवाचौथ पर्व उत्साह के साथ मनाया। दिन भर करवा चौथ का व्रत रखकर रात में चन्द्र देव के दर्शन कर पति की दीर्घायु मांगी। इसके बाद पति के हांथो पानी पीकर व्रत पूरा किया।करवा चौथ पर विघ्नहर्ता मंगलकारी गौरी पुत्र गणेश और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सुहागिनो को मिली। सुहागिनी महिलाओं ने स्नान कर दिन भर निर्जला व्रत धारण किया। फिर सम्पूर्ण शिव परिवार और श्रीकृष्ण की स्थापना की। गणेश जी को पीले फूलो की माला, लड्डू और केले अर्पित किये। भगवान शिव और पार्वती को बेल पत्र और श्रृंगार की वस्तुए अर्पित की। श्रीकृष्ण को माखन मिश्री और पेडे का भोग लगाया। मिट्टी के करवे पर रोली से स्वास्तिक बनाकर उसमें दूध, जल और गुलाब जल मिलाकर रखा। रात में शुभ मुहुर्त में सुहागिनो ने सोलह श्रृंगार करके चन्द्र देव के दर्शन के लिए और आर्ध्य देकर पूजा अर्चना की। गणेश पूजन के साथ करवा चौथ वृत करके अखण्ड सौभाग्य की कामना की। करवाचौथ की कथा कही और सुनी। कथा सुनने के बाद अपने घरो के सभी बडो का चरण स्पर्श कर फिर पति के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लिया। जिन सुहागिनो का पहला करवा चौथ था उन पर कुछ खास उत्साह देखने को मिला। वहीं अविवाहित युवतियों ने भी अच्छे वर की कामना को लेकर व्रत रखा और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। चौक बाजार में दिन भर महिलाओं ने चूडी, कंगन, और श्रृंगार के सामानो की खरीदारी की। दुकानो में दिनभर चहल-पहल बनी रही। वस्त्रो की दुकानों में भी महिलाओ ने अपनी-अपनी पसन्द की खरीदारी की। मिट्टी व पीतल के करवा भी खूब बिके। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी सुबह से सुहागिनो की भीड़ रही।

टिप्पणियाँ