पूर्णिमा पर ओम घाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

 पूर्णिमा पर ओम घाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान           


                                            

फतेहपुर।गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट  मे गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया गायत्री परिवार के डॉ आर पी दीक्षित ने कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार  पूजन सामग्री एवं कूड़ा ना डालें और गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।गंगा बचाओ सेवा समिति के द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद  वितरित किया।

इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद महाराज,गायत्री परिवार के डॉक्टर आर पी दीक्षित , गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, समिति के विनोद गुप्ता, मनोज सोनी ,सुरेंद्र पाठक ,रविन्द्र सिंह  ,राम प्रकाश , आशीष अग्रहरि, आचार्य रामचंद्र ने विधि विधान से पूजन कराया l

टिप्पणियाँ