विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने हिन्दू हित चिन्तक अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर की चर्चा

 विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने हिन्दू हित चिन्तक अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर की चर्चा 




बांदा - विश्व हिन्दू परिषद बाँदा चित्रकूट विभाग का एक महत्वपूर्ण हिन्दू हित चिन्तक अभियान का विभाग प्रशिक्षण वर्ग रामलीला मैदान प्रांगण सत्संग भवन महेश्वरी देवी चौक बाँदा में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग मंत्री पवन सिंह रहे एवं अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष अशोक ओमर  द्वारा एवं संचालन जिला मंत्री बाँदा पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि द्वारा 6 नवंबर से शुरू होने वाले विश्व हिन्दू परिषद के हिन्दू हित चिन्तक अभियान के बारे में विस्तृत योजना बनाई गई एवं इस सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

 बैठक में विभाग के पदाधिकारी , सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, मंत्री, संयोजक तथा प्रखण्डों के अध्यक्ष, मंत्री,  संयोजक सहित जिले के समस्त पदाधिकारी एवं प्रखण्ड पालक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ