कृष्णा कालोनी ,हरिहरगंज में लगा गंदगी का अंबार
ठेकेदार ने तोड़ी नाली
मोहल्ला वासी गंदा पानी से निकलने को मजबूर
फतेहपुर। योगी सरकार जहाँ पारदर्षिता का दम्भ भर रही है वही ठेकेदार मनमाने तरीके से काम किया है।काम मे गुण वत्ता का ख्याल नही रखा गया है।काम मे दोनों तरफ से नाली बनाने में सही तरीके से कम नही कराया गया है। नाला तोड़ दिया गया है जिससे आने जाने में कोई दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है।एक महीने से नाली निर्माण के लिए तोड़ दी गई है।किंतु बनाई नही गई है। सभासद व पालिका प्रशासन को गंदगी नही दिखाई देती हैं।चुनाव प्रचार में लग गए है।चारो तरफ बैनर पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।गंदगी इतना बढ़ रही हैं कि मच्छरों ने अपने अड्डा बना लिया है।कई बार प्रसासन से गुहार लगाई गई पर कोई सुनने वाला नही है।मुहल्लेबाले वायरल फीवर से परेशान है। अगर यह नाला न बनाया गया तो मुहल्ले वासी ज़िला धिकारी से अपनी गुहार लगाएंगे।