जोन-सांखा की खेलकूद प्रतियोगिता अशोक इंटर कॉलेज शाखा में हुई संपन्न

 जोन-सांखा की खेलकूद प्रतियोगिता अशोक इंटर कॉलेज शाखा में हुई संपन्न



फतेहपुर। जोन-सांखा की खेल कूद प्रतियोगिता अशोक इंटर कॉलेज सांखा फतेहपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुई जिसमें जोन के 28 विद्यालयों में लगभग एक दर्जन विद्यालयों के छात्र एवम छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें 100 मीटर 200 मीटर बालिका वर्ग वर्ग दौड़ में अशोक इंटर कॉलेज शाखा की छात्रा अनन्या एवं राज्य लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में 800 मीटर एवं 15 00 मीटर दौड़ में अशोक इंटर कॉलेज शाखा के छात्र हरिओम ने प्रथम स्थान हासिल किया, सौरभकुमार सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर के छात्र ने  द्वितीय स्थान हासिल किया इसी क्रम में ऊंची कूद एवं डिस्कस थ्रो मैं मेजबान विद्यालय के ही छात्र शिवेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया एवं राज सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,इसी क्रम में गोला फेक में जनता इण्टर कालेज दतौली के अंकित ने प्रथम व सांखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ