मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को पुलिस प्रशासन ने किया जागरूक

 मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को पुलिस प्रशासन ने किया जागरूक



फतेहपुर। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत शासन द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चालाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनाँक 08/01/2023 को जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों /कॉलेज/ भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन से अवगत कराया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार उपरोक्त नम्बरों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हाथरस में 33 वर्षीय महिला नाबालिग प्रेमी के साथ बिना कपड़े के थी, उसकी 6 वर्षीय बेटी ने देख लिया, दोनो ने मिलकर मासूम की हत्या कर दिया
चित्र
अजय सिंह मौर्य को सुशासन समिति बांदा,फतेहपुर,की मिली कमान
चित्र
नलकूप में सो रहे किसान की निर्मम हत्या,अनुमान है की लूट के इरादे से आए थे हमलावर
चित्र
ड्रोन कैमरों की उड़ने वाली अफवाहो के संबंध में लोगों को किया गया जागरूक
चित्र
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के उपकरण बरामद
चित्र