अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

 अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान                          



गंगा की स्वच्छता का लिया गया संकल्प                                   


फतेहपुर।गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या  पर ओमघाट  मे गंगा आरती का आयोजन किया गया।गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या  पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। भाजपा के प्रान्तीय सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम ने कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार  पूजन सामग्री एवं कूड़ा ना डालें और गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल  ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सरकार प्रयत्न शील है। गंगा बचाओ सेवा समिति के द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद  वितरित किया।

 इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज,गायत्री परिवार के डॉक्टर आर.पी. दीक्षित,संजय गुप्ता बिनोद गुप्ता  वीरेंद्र साहू, संजय साहू,समिति के ज्ञान चंद गुप्ता, सुरेंद्र पाठक , मनोज सोनी रामस्वरूप गुप्ता,ममता गुप्ता, वन्दना गुप्ता,किरन सिंह गुप्ता,आशा त्रिपाठी, अर्चना सिंह,अरूण जयसवाल, राकेश कुमार, अविनाश तिवारी,आचार्य रामचंद्र ने विधि विधान से पूजन कराया l

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र