देवमई विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 देवमई विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 55 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे



बिंदकी (फतेहपुर)।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड देवमई परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 55 जोड़ों ने साथ निभाने की कसम खाई ।इनमें से एक जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब तबके के लोगों को राहत देने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह योजना के तहत हर जनपद में कार्यक्रम आयोजित कराकर विवाह कराने का पूर्ण कार्य कर रही है। इस मौके पर विधायक ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को दहेज का सामान व प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद दिया । समारोह में अपर जिलाधिकारी विनय पाठक, खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी, खंड विकास अधिकारी अमौली, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार उर्फ गुरु, आशुतोष अग्निहोत्री मंडल उपाध्यक्ष भाजपा देवमई, कुलदीप शुक्ला, अरुण शुक्ला  देवमई मंडल अध्यक्ष, जहानाबाद मंडल अध्यक्ष लाल सिंह, अभिषेक अवस्थी  उर्फ गोलू, सहित सभी कर्मचारी व अधिकारी तथा समाजसेवी लोग मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने वर-वधू को ₹101 प्रति जोड़ें देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान,
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र