बाइकों की भिड़ंत में युवक हुआ घायल

 बाइकों की भिड़ंत में युवक हुआ घायल 



फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के ऐलई गांव के समीप दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक घायल हो गया जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी राजाराम का 25 वर्षीय पुत्र सोनू किसी काम से ऐलई गांव गया था। तभी सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक सोनू घायल हो गया। इसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देख उसको जिला अस्पताल के लिए सरकारी एम्बुलेस से रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र