अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

 अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल 



फतेहपुर। जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित सीएचसी में एक अज्ञात युवक को भर्ती कराया गया। जो किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर दे उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन से लगभग 35 वर्षीय युवक घायल हो गया था। जो अचेत अवस्था मे था  स्थानीयो ने उसको इलाज के लिए नज़दीकी बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अज्ञात युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ