छत्रपति शाहूजी महाराज बहादुर व निर्भीक शासक थे-- विधायक जय कुमार सिंह

 छत्रपति शाहूजी महाराज बहादुर व निर्भीक शासक थे-- विधायक जय कुमार सिंह



छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया कार्यक्रम


बिंदकी फतेहपुर।छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपनी पूरी जिंदगी समाज के उत्थान के लिए अर्पित कर दी थी वह बहादुर व निर्भीक शासक थे। यह बात नगर के ललौली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए बिंदकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा की उन्होंने पूरा जीवन समाज के परिवर्तन के लिए लगा दिया उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा वह पूरी तरह से निर्भीक शासक थे उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और मौजूद अन्य लोगों ने भी उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की इस मौके पर सुजीत उमराव वेद प्रकाश वर्मा करण सिंह उत्तम संदीप उमराव पप्पू वर्मा गुलजारी यादव अवधेश उमराव पदम सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ