विवादित भूमि पर बन रही पानी की टंकी पर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने लगाई रोक

 विवादित भूमि पर बन रही पानी की टंकी पर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने लगाई रोक



बिंदकी फतेहपुर।बकेवर थाना क्षेत्र के मधवापुर गाँव मे गाटा संख्या 6 रकबा 14 विस्वा की विवादित भूमि पर हो रहे पानी टंकी निर्माण कार्य को रोकते हुए सिविल जज(सीडी)अनुराधा शुक्ला ने स्थगन(स्टे)आदेश दे दिया है।आपको बताते चले उक्त भूमि बंजर है और गाँव के ही मुन्नालाल सैनी पुत्र स्व.बाबूराम सैनी वहा काबिज है।ग्राम प्रधान शिवसागर सिंह चुनावी रंजिश के कारण वहा पानी टंकी के निर्माण कार्य करा रहे जहा बोरिंग भी हो चुकी है।न्यायालय सिविल जज ने स्टे लगा दिया है।वही मुन्नालाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराये जाने की गुहार लगाई है।

टिप्पणियाँ