शटरिंग लगाते समय कारीगर नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल

 शटरिंग लगाते समय कारीगर नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल 



फतेहपुर। जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में एक शटरिंग कारीगर निर्माण हो रहे मकान की छत की शटरिंग लगाते समय नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी मन्नीलाल का 22 वर्षीय पुत्र दीपू गांव में निर्माण हो रहे मकान की छत डालने के लिए शटरिंग लगा रहा था। तभी उसको अचानक चक्कर आने लगा अपने साथी से उसने खुद को पकड़ने के लिए कहा साथी उसे पकड़ता उससे पहले ही वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं

टिप्पणियाँ
Popular posts
आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई
चित्र
सेनानायक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएसी के जवानों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य को दिलाया गया याद
चित्र
हुंडई शोरूम रुमा में तिजोरी तोड़कर 08.50 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चित्र
सड़क में बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाएं बड़ी
चित्र
यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री
चित्र