भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा-- राधा साहू
भारतीय जनता पार्टी का महिला प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित
बिंदकी फतेहपुर।केंद्र व राज्य में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है यह बात नगर के ललौली रोड स्थित विधायक जय कुमार सिंह के कैंप कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के प्रबुद्ध महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू ने कहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चलते महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और सरकारी ही नहीं प्राइवेट नौकरियों में भी महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं प्रधान से लेकर शीर्ष पदों में भी महिलाएं चुनकर जा रही है इसी का नतीजा है कि आज हमारे देश की राष्ट्रपति महिला ही हैं इसलिए महिलाओं को अपने को कमजोर नहीं समझना चाहिए वही इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध महिला सम्मेलन के बिंदकी विधानसभा संयोजक संगीता तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रबुद्ध महिला सम्मेलन जगह जगह पर आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़े और समाज में रहकर बेहतर काम कर सके इस मौके पर चेयरमैन राधा साहू को पगड़ी पहनाकर गुलदस्ता भेज कर सम्मानित किया गया वहीं चेयरमैन राधा साहू ने भी मौजूद महिलाओं को माला पहना कर सम्मानित किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री चेतना सिंह के अलावा भाजपा नगर शालिनी श्रीवास्तव नीलम सिंह भदोरिया शारदा शुक्ला सुमनलता पूनम उमराव डॉ सुमन श्रीवास्तव शशी पटेल सरला गुप्ता सुनीता गुप्ता संध्या गुप्ता संगीता अनुराधा संतोष सिंह मंजू साहू रानी देवी देवी शर्मा भारतीय अभिनेत्री जय देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहे।