राहुल निगम बनाए गए ग्रापए के जिला अध्यक्ष

 राहुल निगम बनाए गए ग्रापए के जिला अध्यक्ष



पहले रहे जिला संयोजक कार्य संतुष्टि पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी


बांदा - ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक नव युवक के हांथ में दे दी है| जिसके चलते गांव से लेकर शहर तक नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देने में लगे हुए हैं | ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र नाथ सिंह नियुक्ति पत्र जारी बताया की गिरवा थाना अंतर्गत बड़ोखर बुजुर्ग निवासी राहुल निगम को ग्रापए का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है | वहीं अभी दो माह पूर्व जिला संयोजक के पद पर तैनात किए गए थे लेकिन बुधवार को पत्र जारी कर बताया की अब जिला अध्यक्ष राहुल निगम होंगे इस मौके पर बधाई जनपद का जिलाध्यक्ष एवं जिले पर गठित जिला स्थायी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य पद हेतु नामित किया है।कुछ समय पूर्व राहुल निगम को जिले का संयोजक बनाया गया था और अब उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है।प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ सिंह ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए श्री निगम से 30 दिनों के अंदर अपनी इकाइयों के गठन का निर्देश दिया है।मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रभारी चित्रकूटधाम मंडल अजय भाटिया एवं मंडल अध्यक्ष मो. यूनूस खान ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष से पूरे मनोयोग से संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा की है, साथ ही इस मनोनयन हेतु प्रदेश पदाधिकारियों का आभार ज्ञापित किया है। शुभकामनाएं देने वालों मंडल अध्यक्ष युनुस खान,राहत खान,शिवम सिंह,अरुण कुमार मिश्र,शिवानी सिंह, राजकुमार दिवेदी,मुहम्मद सुहैल,संदीप पटेल, जीशान अली,धमेंद्र सिंह,बसंत गुप्ता,सुनील तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि लोगो ने बधाई दी ।

टिप्पणियाँ
Popular posts
डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
चित्र
अभिषेक श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज सहित बांदा जिले का नाम किया रोशन
चित्र
सत्य सनातन धर्म जागरण हेतु आचार्यकुलम द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
चित्र
तो फिर योगी सरकार में फतेहपुर से नहीं होगा कोई मंत्री !
चित्र
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न
चित्र