आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन संबंधी प्रथम बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

 आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन संबंधी प्रथम बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न 




फतेहपुर।आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल निष्पक्ष, पारदर्शिता से संपन्न कराने हेतु राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलो के सम्भाजन संबंधी प्रथम बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदेय स्थलो का सम्भाजन 1500 मतदाताओं पर व 02 किमी से अधिक दूरी होने पर किया जाना है। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि    आपकी आपत्तिया है को लिखित रूप से विधानसभावार दिया जाय। उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मनको की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए अपने रजिस्टर में स्पष्ट आख्या दर्शाते हुए ही अपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समय में किया जाय। 

इस अवसर पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भाजपा जिला मंत्री  कुलदीप भदौरिया, कांग्रेस राजीव लोचन निषाद, सपा जिलाध्यक्ष  सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष मुरलीधर, बसपा कोऑर्डिनेटर धीरज कुमार, मोहम्मद आसिफ, सचिव भा0क0पार्टी फूलचंद्र पाल, सीपीआई(M)  नरोत्तम सिंह, सीपीआई(M)  गया प्रसाद, बसपा नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुर रहमान, अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व)  विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, खागा  नन्द प्रकाश मौर्या, बिंदकी  मनीष कुमार, समस्त तहसीलदार, एसओसी चकबंदी, जिला सूचना अधिकारी,सहित संबंधित उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई
चित्र
सेनानायक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएसी के जवानों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य को दिलाया गया याद
चित्र
हुंडई शोरूम रुमा में तिजोरी तोड़कर 08.50 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चित्र
सड़क में बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाएं बड़ी
चित्र
यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री
चित्र