खेतो की जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा किसान गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर गम्भीर

 खेतो की जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा किसान गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर गम्भीर



फतेहपुर। जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव के समीप खेतों की ट्रैक्टर से जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा किसान ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सैबशी गाँव निवासी स्व.जय पाल सिंह का 60 वर्षीय पुत्र शिव कुमार सिंह ट्रैकर से खेती की जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। तभी ट्रैक्टर का झटका लगने से वह नीचे गिरकर ट्रैक्टर के बड़े पहिये के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से शिव कुमार सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
हाथरस में 33 वर्षीय महिला नाबालिग प्रेमी के साथ बिना कपड़े के थी, उसकी 6 वर्षीय बेटी ने देख लिया, दोनो ने मिलकर मासूम की हत्या कर दिया
चित्र
अजय सिंह मौर्य को सुशासन समिति बांदा,फतेहपुर,की मिली कमान
चित्र
नलकूप में सो रहे किसान की निर्मम हत्या,अनुमान है की लूट के इरादे से आए थे हमलावर
चित्र
फतेहपुर में समाजवादी पार्टी को मिला बड़ा संबल – समाजसेवी नरेंद्र मुंशी हुए सपा में शामिल
चित्र
ड्रोन कैमरों की उड़ने वाली अफवाहो के संबंध में लोगों को किया गया जागरूक
चित्र