तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल

 तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल 



दोनों घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर


बिंदकी फतेहपुर।तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे बिंदकी कस्बे के निकट खजुहा रोड नहर पुल के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार अभिषेक सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र अवध राज सिंह उर्फ भूरा सिंह निवासी गढ़ी भीमसेन थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर तथा अभिषेक का मामा जागृति सिंह उम्र 45 वर्ष गंभीर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया वहीं पुलिस ने मामले की सूचना घायलों के परिजनों को मोबाइल द्वारा दी इस मामले में कस्बा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह यादव ने बताया कि चालक समेत पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया गया है वहीं घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया था जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

टिप्पणियाँ