खेत गई महिला को जहरीले सांप ने काटा

 खेत गई महिला को जहरीले सांप ने काटा 



फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव के समीप खेतों में काम करने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी सुरेश की 32 वर्षीय पत्नी संगीता देवी खेतों में काम करने गई थी। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। संगीता देवी ने घर आकर सांप काटने की बात अपने परिजनों को बताई तो तुरंत घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र