अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत 



फतेहपुर। जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत घायल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी मौजी लाल का 27 वर्षीय पुत्र पंकज पाल अपनी माँ प्रेम देबी को रक्षाबंधन के पर्व पर छोड़ने कमरापुर बिन्दकी गया था। माँ को छोड़कर वापस आपने घर जाते समय शहबाजपुर गाँव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक पंकज गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत घायल पंकज को मृत घोषित कर दिया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र