खेतो में काम करते समय ज़हरीले साँप के काटने से किसान की मौत
फतेहपुर। जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के तारा पर मजरे सुदनपुर गांव के समीप अपने खेतों में काम करने गए किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त अपने वाहन से उसको इलाज के लिए कौशाम्बी जनपद के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के तारा पर मजरे सुदनपुर गांव निवासी स्व. राम देव का 65 वर्षीय पुत्र अयोध्या प्रसाद बीती शाम को अपने खेतो मे काम करने गया था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त अपने वाहन से उसको इलाज के लिए कौशाम्बी जनपद के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत अयोध्या प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई राम सेवक ने घटना के बारे में जानकारी दिया।