किसान मोर्चा लोक जन शक्ति के जिलाध्यक्ष बने साजन सिंह

 किसान मोर्चा लोक जन शक्ति के जिलाध्यक्ष बने साजन सिंह



फतेहपुर।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए लोक जन शक्ति पार्टी ने संगठन को मजूबत करते हुए किसान मोर्चा से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।लोक जन शक्ति किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में नवगठित अध्यक्ष का नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में लोक जन शक्ति पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घर्मेन्द्र कुमार मिश्रा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए किसान मोर्चा से साजन सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का नेता व कार्यकर्ताओं के फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर बोलते हुए लोक जन शक्ति किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घर्मेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि एनडीए गठबंधन में लोक जनशक्ति पार्टी राम विशाल पासवान भी शामिल है।जिसके तहत फतेहपुर जिले में लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी घोषित होगा उसको जीत दिलाने के लिए पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।

जिले में लोक जन शक्ति पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम रहे है।स्वागत करने वाले लोगों में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शुक्ल,महेंद्र पासवान ,रामविशाल पासवान,शिव सागर लोधी,महेश लोधी,अनिल सिंह लोधी,कमल सिंह,आशीष सिंह,शिवम सिंह,मुंन्ना विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 2 वाहन सीज 4 का हुआ चालान
चित्र
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
3 माह के बच्चे को मिथुन ने रक्त देकर दिया जीवन दान
चित्र