खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में छात्रों को कराया गया गौशाला का भ्रमण

 खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में छात्रों को कराया गया गौशाला का भ्रमण



गौ सेवा ही है नारायण सेवा-प्रवीण शुक्ल


बिदकी (फतेहपुर)।विकासखंड देवमई के बिसरौली प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्हे छात्र- छात्राओं को गांव में ही बनी गौशाला का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर बच्चो के साथ देवमई ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला भी मौजूद रहे।

प्रवीण शुक्ला ने गौवंश को हरा चारा खिलाते हुये बच्चों से कहा कि हमें गोवंश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए, उन्होंने बच्चों को जीवन मे गाय व उसके दूध का महत्व बताया और कहा कि हमारे शारिरीक व मानसिक विकास के लिये हमे दूध व दही से बनी चीजों को दैनिक पोषण में शामिल करना चाहिए। बच्चो को प्रतिदिन दूध पीने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बच्चों को मनोरंजन के लिए कविता और कहानियां सुनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों के अंदर अपने आस-पास रहने वाली प्राणी एवं जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम व सद्भावना एवं परोपकार की भावना को विकसित करना।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण शुक्ला के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी व शिक्षिका वंदना के साथ सभी बच्चे मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
चित्र
अभिषेक श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज सहित बांदा जिले का नाम किया रोशन
चित्र
गोष्ठी के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर दिया जोर
चित्र
सत्य सनातन धर्म जागरण हेतु आचार्यकुलम द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
चित्र
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न
चित्र