फतेहपुर में किसान के अलग अलग संगठनों ने केक काटकर मनाया महेंद्र सिंह टिकैट की जयंती
फतेहपुर में किसान के अलग अलग संगठनों ने केक काटकर मनाया महेंद्र सिंह टिकैट की जयंती

यूपी के फतेहपुर जिले में किसानों के अलग अलग संगठनों ने शहर के नहर कालोनी में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैट की जयंती मनाई गई।भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान पहुचे।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने किसानों के साथ मिलकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैट के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद केक काटकर जयंती मनाई।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैट ने अपनी पूरी जिंदगी किसानों के हित के लड़ाई लड़ने में गुजर दिया था।किसानों के सम्मान के लिए उन्होंने कभी भी किसी भी सरकार के सामने घुटने नही टेके थे।हम सभी संकल्प लेते है कि जब तक जिंदा है किसानों के समस्याओं और उनकी मांग को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।इस मौके पर नवल सिंह,विंनोद सिंह,अनुज सिंह,राम सहाय पटेल,सुरेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


चौधरी महेंद्र सिंह टिकैट के जयंती पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम के नेतृत्व में किसानों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।जिलाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने जयंती के अवसर पर आए किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैट ने किसानों के हक के लिए जीवन भर संघर्ष किया।उनके ही कारण आज किसानों को उनका हक मिल रहा है और जो समस्या आती है उसकी लड़ाई लड़ने का बल मिलता है।

इस मौके पर महामंत्री प्रीतमा सिंह चंदेल,पप्पू सिंह चंदेल,रवि गुप्ता,राजेश सिंह,राकेश सिंह, भीम सिंह,शक्ति सिंह सहित संगठन से जुड़े किसान मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र