अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गम्भीर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गम्भीर 
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर बीती रात अज्ञात वाहन बाइक चालक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव निवासी राजाराम का 27 वर्षीय पुत्र राजा बाइक पर सवार होकर मालवा थाना क्षेत्र के भदबा गांव अपनी ससुराल जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे राजा रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ