अनियंत्रित बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कढ़ीवा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक अनितंत्रित होकर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली गांव निवासी शारदा प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र महेश कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जब वह कढ़ीवा गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।