भगवान को सच्चे मन से पुकारो वो तुम्हारे पास मिलेंगे

 भगवान को सच्चे मन से पुकारो वो तुम्हारे पास मिलेंगे



श्रीराम कथा में शांतनु जी महाराज ने गुरू की महिमा का किया गुणगान 


 संवेदना सेवा न्यास द्वारा आयोजित हो रही श्रीराम कथा में बढी श्रद्धालुओं की भीड


फतेहपुर। संवेदना सेवा न्यास द्वारा आयोजित हो रही श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर पूज्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि भगवान को पाने के लिए बस उन्हें पुकारो और प्रतीक्षा करो प्रभु आपको जरूर अपनी शरण में लेंगे। मैया शबरी  और अहिल्या ने पूरे जीवन भगवान कि प्रतिक्षा की और अंततः भगवान उनके पास स्वयं जाकर उनको दर्शन दिए है। महाराज जी ने कहा कि हम सब की यही स्थिति होनी चाहिए कि भगवान के लिए मन में ललक ,प्यास होनी चाहिए। इसीलिए भगवान जब भारद्वाज मुनि के पास गए तो उन्होंने यही कहा कि आज उनके सम्पूर्ण मनोरथ पूर्ण हो गए। महाराज जी ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जिसका कोई गुरु नही उसका जीवन शुरू नही और गोस्वामी जी ने सम्पूर्ण मानस में समय समय पर गुरु महिमा का बखान किया है।

चित्रकूट की लीला का बहुत ही सुंदर व मार्मिक वर्णन किया गया एवं दशरथ जी के मार्मिक महाप्रयाण का महाराज जी ने दर्शन कराया। गीत संगीत के बीच जब शांतनु जी महाराज ने श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन.... भजन गाया तो भक्त प्रभु की भक्ति में खो गये और नाचने गाने लगे। पूरा पंडाल भक्तों से खचाखच भरा रहा ऐसा लग रहा था मानो हर कोई श्रीराम की भक्ति में खो जाना चाहता हो। राम कथा में प्रमुख यजमान सेवा भारती प्रांत अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के साथ संवेदना सेवा न्यास के आजीवन सदस्य हर्षित सिंह, डा0 अमित शर्मा ओम प्रकाश शुक्ला, दिनेश बाजपेयी, सुनीता गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता यजमान के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक अशोक मिश्रा, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उपर्फ पप्पू भइया, हनुमान मंदिर पक्का तालाब के त्यागी जी महाराज, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा, जिला कार्यवाह बिंदेश्वर पांडेय, सह जिला प्रचारक अरूण,  विभाग प्रचारक ज्ञानेंद्र, नीरज पासवान, पूनम श्रीवास्तव, उपेंद्र, अदीप, अपर्णा सिंह गौतम, अंजू त्रिपाठी, प्रेमा सिंह राठौर, स्वाती जैन, अनुराग त्रिपाठी, विशेष बाजपेई, अनुराम मिश्रा, आयोजन समिति के संयोजक स्वरूप राज सिंह जूली, संवेदना सेवा न्यास के संस्थापक अध्यक्ष पंकज, संवेदना सेवा न्यास के आजीवन संरक्षक अनुराग त्रिपाठी, नमामि गंगे संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, हिमांशु श्रीवास्तव, विनोद सिंह चंदेल आदि भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र