महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

 महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में हुआ श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन




फतेहपुर।नगर स्थित महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में आज महर्षि विश्व शान्ति आन्दोलन के तत्वावधान में सुन्दर काण्ड पाठ, भजन कीर्तन व दीपोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के शिक्षक व छात्रों द्वारा संगीतमय गायन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० चन्द्र कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होनें अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक होने वाला है क्योकि आज भगवान राम सनातन धर्म के आस्था के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में अपने भव्य महल में विराजमान हो रहे है। भगवान राम व्यक्ति में बसने व रमने वाले है। प्रत्येक धड़कन में राम विराजमान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी  अशोक तपस्वी ने कहा कि राम एक राजा के रूप में कुशल प्रशासक, समाज सेवक मार्गदर्शक ही नही जीवन के कण-कण में विद्यमान एक सत्ता है। महर्षि विश्व शान्ति आन्दोलन के पूर्व अध्यक्ष  करुणाशंकर मिश्र  ने कहा कि यदि हम राम का आचरण अपने जीवन में उतार लें तो धरती स्वर्ग तुल्य हो जायेगी। वह प्रत्येक व्यक्ति में रमने वाली एक परम सत्ता है जो सम्पूर्ण सृष्टि को संचालित कर रही हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने आगत् अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होनें कहा कि 500 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है। हम परम् सौभाग्यशाली है जो इस क्षण के साक्षी हो रहे है। "जय श्री राम' के उद्घोष से पूरे विद्यालय परिसर गुंजायमान रहा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र