बी-पैक्स जोनिहा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा को झटका

 बी-पैक्स जोनिहा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा को झटका



सपा समर्थित बोर्ड बना, राजू कुर्मी निर्विरोध बने अध्यक्ष


फ़तेहपुर। खजुहा ब्लॉक की बी-पैक्स जोनिहा के प्रतिष्ठापूर्ण प्रबन्ध कमेटी के चुनाव में समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष अजय पटेल उर्फ़ राजू कुर्मी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। चुनाव अधिकारी उमेश पटेल की देख़रेख़ में सम्पन्न हुईं निर्वाचन प्रक्रिया में रामकिशोर उपाध्यक्ष चुने गये। कोरवा सीट पर कल दो प्रत्याशियों को बराबर बराबर वोट मिलने पर लाटरी में राम औतार (भाजपा) विजयी रहें। इसके अलावा संचालक मण्डल में शिव प्रकाश, कृष्ण पाल सिंह, आरती देवी, निर्मला सिंह (भाजपा), पीयूष कुमार व चन्द्र शेखर चुने गये। 

इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने के लिए ज़रूरी तीन संचालक भी नहीं जुटा पाये, नतीजतन सपा समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में कोई पर्चा दाखिल न होने से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

इस मौक़े पर ज़िला बार एसो. के अध्यक्ष राकेश वर्मा, सपा ज़िला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, नगर पालिका चेयरमैन राज कुमार मौर्य, पूर्व सांसद अशोक पटेल, पूर्व बार अध्यक्ष केपी सिंह, बीरेन्द्र पटेल, धनेश शुक्ला आदि तमाम लोग मौजूद रहे। बी-पैक्स जोनिहा के सचिव देवनारायण पाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग किया। चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र