गिरिराज कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर

 गिरिराज कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर



श्रीमद् भागवत में रुक्मणी विवाह कथा आज


चौडगरा।जनपद के मलवां विकास खंण्ड के सत्ती सिंह गौर महाविद्यालय मौहर में महेश  सिंह गौर द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के पंचम् दिन गिरिराज कथा का प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। परम पूज्य श्री सूर्य प्रबोधाश्रम स्वामी स्वात्मानन्द जी महाराज नें कथा का मनोहारी तरीके से वर्णन किया।

अंकलेश्वर महादेव भूतेश्वर महादेव पंच महादेव के बारे में विस्तार से श्रद्धालुओं को जानकारी देते हुए कहा कि धन-धान्य से भगवान भक्तों को संपन्न रखें। ईश्वर अपने से भक्तों को अपनें से दूर ना करें ऐसी अनुकम्पा भक्तों पर हो। भगवान को  भाव पूर्ण श्रद्धा सुमन समर्पित करने वाले के भक्त के पास उतना ही बढ़ता है जितना किसान खेत में बीज डालकर फसल काटकर घर ले जाता है। तीर्थ स्थान में भगवान के दर्शन नहीं भक्त के दर्शन होते हैं। साथ में रहना यही आनंद है यही सत्संग। भगवान कृष्ण धर्म प्राण हैं वह जगतपति हैं उनके स्वभाव पर संदेह नहीं करना चाहिए। मथुरा को मधुपूरी कह सकते हैं शहद रुपी मथुरा में राधा कृष्ण विराजमान हैं शरीर में अंगों का राज होता है परमात्मा को दे दो यही अंगराग हैं। कंस रुपी अहंकार शरीर की पांच पहलवानों से लडाई होती रहती है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम नें किया।

कथा का प्रतिदिन रसपान करने वाले श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंट करते हुए ननकऊ सिंह गौर नें रंजीत सिंह गौतम, विश्वनाथ सिंह कछवाह, शिवराम सिंह, प्रताप सिंह, देवराज गौतम, पीताम्बर सिंह, चिप्पू सिंह, प्रताप सिंह चौहान, राज बहादुर सिंह गौर को सम्मानित किया।

कथा का संचालन सुरेंद्र सिंह गौतम ने किया जहां उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को रुक्मणी विवाह होगा।

इस मौके पर शिव शरण सिंह चौहान, सुमेर सिंह चंदेल, कुंदन सिंह, पीताम्बर सिंह प्रमुख रूप सिंह रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र