गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन




बांदा - जनपद में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में बांदा की रेहुटा  ग्राम पंचायत गौशाला में पहुंचकर पदाधिकारियों ने गौवंश को फूल माला पहनाकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान हाथ में पर्चे लिए हुए "गौ माता की तड़प पर - गौ सेवक सड़क पर, गौ माता राष्ट्र माता" के स्लोगन के साथ गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई। समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि आज गौवंश की स्थिति बहुत दयनीय है तथा आए दिन गौवंश तड़प - तड़प कर अपनी जान गवा रहे हैं जिसके अंतर्गत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन हेतु गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग समिति के द्वारा की गई है तथा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संकराचार्य के माध्यम से देश भर में राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता तथा गौवंश को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिससे गौवंश की हालत में सुधार होगा और गौतस्करी, गौवंश हत्या, तथा इस तरह की अन्य घटनाओं पर रोक लगेगी तथा इसमें काफी सुधार आएगा। आगे जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता का पालन करते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता मांग को लेकर लगातार जिले में विभिन्न गौशालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित होंगे  कार्यक्रम का आयोजन पैलानी तहसील अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधान ओमकार निषाद आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
असोथर पुलिस ने नहर से अज्ञात महिला का बहता हुआ शव किया बरामद,जांच पड़ताल जारी
चित्र
घर में बंधक बना तमंचे की नोक पर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
चित्र
बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क*
चित्र