खेत में खरबूजे की बेल लगाते समय मधुमक्खियां के हमले से सात लोग घायल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
बिंदकी फतेहपुर।खेत में खरबूजे की बेल लगाते समय पास के एक पेड़ में लगी मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया जिसके चलते 7 लोग घायल हो गए लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भाग खड़े हुए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष अशोक उत्तम अपने खेत में खरबूजे की बेल लगवा रहे थे तभी अचानक पास के एक पेड़ में लगी मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया मधुमक्खियां के हमले से किसान नेता अशोक उत्तम उम्र 65 वर्ष, अंकुश उम्र 13 वर्ष पुत्र अनीश, अंकित उम्र 23 वर्ष पुत्र अनीश, शीला देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी अनीश, शिवांशी उम्र 6 वर्ष पुत्री पप्पू, रथपाल उम्र 46 पुत्र भजन तथा गोलू उम्र डेढ़ वर्ष पुत्र सोनू घायल हो गए मधुमक्खियां के अचानक हमले से हड़कंप मचा रहा लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकले वही बच्चों को गोद में लेकर लोग निकल गए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इस मामले में अशोक उत्तम ने बताया कि वह अपने खेत में खरबूजे की बेल लगवा रहे थे तभी मधुमक्खियां ने हमला कर दिया जिसके चलते वह भी घायल हो गए तथा 6 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।