चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

 चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल 



फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज चौराहे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के हनुमानगंज मजरे बनरसी गाँव निवासी स्व. मेवा लाल का 62 वर्षीय पुत्र फूल सिंह व 50 वर्षीय संतोष सिंह दोनो बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के बीबीहाट गांव निमंत्रण में शामिल होने आए थे। आज सुबह जब वह दोनो घर वापस जा रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज चौराहे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार पहिया वाहन को हिरासत में ले लिया है।

टिप्पणियाँ