अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर, डॉक्टर ने किया रेफर

 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर, डॉक्टर ने किया रेफर



फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के प्रेम नगर चौराहे के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी मानसिंह का 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से प्रेम नगर गया था। जब वहाँ से वापस घर लौटने लगा तो चौराहे के समीप अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार अनिल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे सरकारी 108 एम्बुलेन्स से रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
अजय सिंह मौर्य को सुशासन समिति बांदा,फतेहपुर,की मिली कमान
चित्र
हाथरस में 33 वर्षीय महिला नाबालिग प्रेमी के साथ बिना कपड़े के थी, उसकी 6 वर्षीय बेटी ने देख लिया, दोनो ने मिलकर मासूम की हत्या कर दिया
चित्र
नलकूप में सो रहे किसान की निर्मम हत्या,अनुमान है की लूट के इरादे से आए थे हमलावर
चित्र
ड्रोन कैमरों की उड़ने वाली अफवाहो के संबंध में लोगों को किया गया जागरूक
चित्र
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के उपकरण बरामद
चित्र