अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से सवार हुआ घायल
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी शिवलाल का 45 वर्षीय पुत्र नन्हू ई-रिक्शे पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा कस्बे के बाहर कुछ दूर आगे बढ़ा तभी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार नन्हू घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल की पत्नी उमा देवी को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची और दूसरे ई-रिक्शा पर सवार कर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।