आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल
फतेहपुर। जहानाबाद थानां क्षेत्र के मिर्जापुर गाँव के समीप खेत मे लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मिर्जापुर गाँव निवासी महेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी पम्मी देवी गाँव के समीप स्थित खेत मे लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रही थी। तभी पम्मी देवी का वज़न अधिक होने के चलते पेड़ की डाल टूट गई और पम्मी देवी डाल सहित पेड़ से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे परिजनों ने उसको इलाज के लिए जहानाबाद स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मैजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।