जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता काँवड़ संघ के लोगों के साथ बैठक
जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता काँवड़ संघ के लोगों के साथ बैठक

बाँदा - जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में काँवड़ यात्रा/श्रावण शिवरात्रि के त्यौैहार को शान्तिपूर्णढंग से मनाये जाने हेतु धर्मगुरूओं, मन्दिर समिति के व्यवस्थापकों/पदाधिकारियों व काँवड़ संघ के लोगों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने काँवड़ यात्रा/श्रावण शिवरात्रि के त्यौैहार को सकुशल मनाये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को काँवड यात्रा के रूट मटौंध-अतर्रा-चित्रकूट मार्ग का निरीक्षण करते हुए जर्जर विद्युत के तार व पोल को शीघ्र ठीक कराये जाने तथा विद्युत आपूर्ति की समुचित उपलब्धता रखने के निर्देश दियेे। उन्होंने सभी प्रमुख शिव मन्दिरों के आस-पास व नगर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, चूने का छिडकाॅव, समुचित पेयजल की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को काॅवड़़ यात्रा मार्ग के सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराये जाने तथा जल सस्थान के समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित रखने तथा पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शिवरात्रि एवं काॅवड़ यात्रा के समय प्रमुख स्थानों पर मजिस्टेªटों की ड्यूटी भी लगाये जाने के निर्देश दिये। प्रमुख एवं अधिक भीड-भाड वाले शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन एवं सुविधा के लिए बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था रखने एवं मन्दिर व्यवस्थापकों को भी आवश्यक व्यवस्थायें एवं सहयोग के लिए निर्देशित किया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्रा ने काॅवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गोें में आवश्यकतानुसार भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था चिन्हित स्थलों में की जायेगी एवं मन्दिरों में पुलिस की शतत् निगरानी रखी जायेगी। बैठक में काँवड़ यात्रा/श्रावण शिवरात्रि के त्यौैहार को शान्तिपूर्णढंग से मनाये जाने हेतु धर्मगुरूओं, मन्दिर समिति के व्यवस्थापकों/पदाधिकारियों व काँवड़ संघ के लोगों से त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं समस्याओं के सम्बन्ध में सुझाव भी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने देते हुए समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश को दियेे।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं उप जिलाधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर सहित धर्मगुरू, मन्दिर समिति के व्यवस्थापक/पदाधिकारी व काँवड़ संघ के लोग व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
असोथर पुलिस ने नहर से अज्ञात महिला का बहता हुआ शव किया बरामद,जांच पड़ताल जारी
चित्र
घर में बंधक बना तमंचे की नोक पर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
चित्र
बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क*
चित्र