भाजपा नेता राजेश सिंह ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने नगर पंचायत खखरेरू में जनता दर्शन आयोजित किया। इस दौरान लगभग 650 लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान करने का प्रयास किया गया।
राजेश सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"इस आयोजन में विभागीय अधिकारियों ने भी भाग लिया और जनता की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।भाजपा नेता राजेश सिंह की जनता दर्शन की पहल को समाज में गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण माना जा रहा है।