पैमाइश व वरासत के लिए भटक रहे किसान
असोथर/फतेहपुर।जमीन पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने किसान से दस हजार रुपए वसुला। फिर भी नाप नहीं कराई गई।अधिकारियों के आदेश के बाद भी किसान नाप कराने के लिए भटक रहा है।
सदर तहसील के गावों केवई, मलाका, लेखपाल भूमि पैमाइश, वरासत, के नाम पर कुलदीप सिंह निर्भय तिवारी से मांग रहा रिश्वत किसान कुलदीप सिंह हलका लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत देने के बाद भूमि पैमाइश के लिए महीनों से लेखपाल के पास चक्कर काटरहा लेकिन नाप नहीं कररहे। जिसे किसान मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत किया। बताया उक्त लेखपाल दस हजार रुपए की मांग करता है। रिश्वत नहीं देने पर। पैमाईश नहीं करते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा किसान की भूमि पर जबरन कब्जा किया है। इसी के नाप कराने के लिए। चक्कर लगा रहे पीड़ित किसान। इसी तरह उक्त लेखपाल पर किसान निर्भय सिंह ने आरोप लगाया वरासत करने के लिए आठ हजार रुपए वसुला दो हजार नहीं दिया तो भूमि विवादित बताकर महीनों से टरका रहा।
एसडीएम रमन कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच कराया जारहा दोषी पाए जाने पर कार्यवाही होगी।