किसान सम्मान दिवस में 36 किसानों को किया गया सम्मानित
किसान सम्मान दिवस में 36 किसानों को किया गया सम्मानित



फतेहपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री, स्व० चौधरी चरण सिंह  की जयन्ती के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में  "किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर प्रेक्षागृह परिसर में किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान,  विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी  पवन कुमार मीना ने फीता काटकर एवं स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मेला/प्रदर्शनी/कार्यक्रम का उदघाटन किया । मेला/प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, मृदा परीक्षण, प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति, इफको, अग्रणी जिला प्रबन्धक, भूमि संरक्षण आदि विभागों के लगाए गए स्टालो का जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया ।  इस अवसर पर आयोजित समारोह में रबी 2023-24 की फसल प्रतियोगिता में गेहूँ फसल में अधिकतम उत्पादन 56.70 कुन्टल प्रति हेक्टर प्राप्त करने वाले कृषक मनफूल ग्राम भारतपुर विकास खण्ड खजुहा को प्रथम पुरस्कार तथा द्वितीय वीरेन्द्र कुमार ग्राम इब्राहीमपुर विकास खण्ड अमौली 56.00 कुन्टल प्रति हेक्टर उत्पादन तथा चना फसल प्रतियोगिता में  बलवीर सिंह निवासी ग्राम गजईपुर ब्लाक खजुहा जिनकी उत्पादकता 18.40 कुन्टल प्रति हेक्टर रही, को प्रथम पुरस्कार तथा कयामुल हसन ग्राम कोतला विकास खण्ड हथगांव जिनकी उत्पादकता 18.00 कुन्टल प्रति हेक्टेयर रही, प्राप्त करने वाले कृषक को कमशः 7000 (प्रथम पुरस्कार) एवं 5000 (द्वितीय पुरस्कार) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खरीफ 2024 की फसल प्रतियोगिता में धान फसल में प्रथम पुरस्कार  बरसाती लाल ग्राम जरारा विकास खण्ड देवमई जिनकी उत्पादकता 60.00 कुन्टल प्रति हेक्टर तथा द्वितीय पुरस्कार अमृतलाल ग्राम बासदेवपुर ब्लाक ऐराया जिनकी उत्पादकता 59.80 कुन्टल प्रति हेक्टेयर रही, को कमशः 7000 एवं 5000 का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उर्द फसल हेतु संतोष कुमार निवासी ग्राम सरहनबुजुर्ग विकास खण्ड अमौली को प्रथम पुरस्कार एवं  शिवराज सिंह ग्राम लहंगी विकास खण्ड मलवों को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही अन्न/मिलेट्स फसलों के विशिष्ट उत्पादन प्राप्त करने वाले  अवधेश कुमार निवासी ग्राम इटरा ब्लाक खजुहा व अवधेश कुमार निवासी ग्राम सुजावलपुर ब्लाक देवमई को सांवा फसल हेतु प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार, मैथलीशरथ निवासी ग्राम सलेमपुर कनैरा ब्लाक अमौली को कोदो फसल हेतु प्रथम पुरस्कार एवं  ओमप्रकाश निवासी ग्राम नत्थूखेडा ब्लाक खजुहा को कोदो फसल हेतु द्वितीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पिन्टू निवासी ग्राम कृपालपुर ब्लाक देवमई,  कन्हैयालाल निवासी रामपुर को ज्वार फसल हेतु क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रमाकान्त त्रिपाठी निवासी ग्राम शिवराजपुर व  अरविन्द कुमार निवासी ग्राम गोहारी ब्लाक अमौली को बाजरा फसल हेतु क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त उद्यान, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग से चयनित 6-6 किसानों को भी प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर कुल 36 किसानों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत एकौरा फार्मर प्रो० कं०लि० को 8.00 लाख का अनुदान एवं श्रीमती शान्ती देवी पत्नी रामसेवक ग्राम एकौरा ब्लाक विजयीपुर को कस्टम हायरिंग सेन्टर हेतु 4.00 लाख का अनुदान देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में कृषि विभाग एवं कृषि से सम्बद्ध विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
 इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकी एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व० चौधरी साहब को किसानों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। किसानों के आन्दोलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश का किसान खुशहाल होगा, तभी देश खुशहाल होगा। किसानों के हित में सरकार कई योजनायें चला रही है। किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर क्रियान्वयन कराने के प्रभावी कदम उठाये गये हैं। द्वारा जनपद के कृषक जिन्होनें कृषि क्षेत्र में विविधता लाते हुए अंजीर, ड्रैगेन फूट, प्राकृतिक खेती, मोती की खेती कर कृषि क्षेत्र में विविधता लाने वाले कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित कर जनपद के अन्य कृषकों के मध्य अपने अनुभव साझा किये जाने की अपील की गयी, जिससे जनपद के अन्य कृषक भी इस क्षेत्र की ओर अग्रसर हो। इसके साथ ही कृषकों को मोटे अनाज / श्री अन्न की अधिक से अधिक खेती कर कम लागत में अधिक आय प्राप्त किये जाने हेतु प्रेरित कर शासन की लाभार्थी परख योजनाएँ यथा-पी०एम०-किसान, कृषि यंत्र, सोलर पम्प आदि सहित अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक विभागीय योजनाओं के लाभ को प्राप्त किये जाने की अपील की गयी।
विधायक अयाह शाह  विकास गुप्ता ने मा0 भूतपूर्व प्रधानमंत्री, स्व० चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किसानों के हित में एवं भूमि सुधार हेतु किये गये कार्यों को बताने के साथ कहा कि किसान अन्नदाता है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। कृषकों को यह भी अवगत कराया गया कि स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर ऐसे किसानों को सम्मानित किया जाता है जिन्होने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया गया है। इसके साथ ही शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कृषकों को कृषि क्षेत्र में विविधता लाते हुए अधिक आय प्राप्त किये जाने की अपील की गयी।
रमाकान्त त्रिपाठी, प्रगतिशील कृषक ग्राम शिवराजपुर ब्लाक मलवा ने रासायनिक खेती के स्थान पर प्राकृतिक खेती किये जाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया।
उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति  द्वारा जनपद स्तरीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम में डॉ महेंद्र कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुपालकों को  पशुपालन संबंधित जानकारी दी गई पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया गया  समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किसानों को अधिक से अधिक जानकारी मिले इस वजह से भ्रमण कराया गया ।
उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी एवं कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।
 इसके साथ ही उद्यान, मत्स्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से कृषकों को प्रदान की गयी।
प्रेमदान पाल, प्राविधिक सहायक, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा कृषकों को मृदा परीक्षण कराने, संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने एवं रवी फसलों में लगने वाले रोगों के नियंत्रण के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गयी।
डा० सुनील कुमार, उद्यान निरीक्षक द्वारा औद्यानिक फसलों की खेती को करने के साथ आलू, प्याज, केला तथा मसालों की खेती करने की उन्नतशील विधाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया गया। इसके साथ ही कृषकों को यह भी अवगत कराया गया कि यदि कोई कृषक औद्यानिक फसलों की खेती करना चाहता है तो वह अपना औद्यानिक फसलों का बीज लेकर राजकीय उद्यान की पौधशाला में देकर पौध तैयार करा सकता है उन्हें वह पौध रू0 1.00 की दर से प्रति पौध उपलब्ध करायी जायेगी एवं यदि उद्यान अपने बीज से औद्यानिक फसलों की पौध उपलब्ध कराता है तो प्रति पौध रू0 2.00 की दर देकर वह उन्नतशील औद्यानिक फसलों की पौध राजकीय उद्यान की पौधशाला से प्राप्त कर औद्यानिक फसलों की खेती को कर अधिक आय प्राप्त कर सकता है।
लोकनाथ पाण्डेय, प्रगतिशील कृषक ग्राम सरकण्डी द्वारा कृषकों को रामराज धान की खेती को कर अधिक लाभ प्राप्त किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
स्वामित्व योजना के तहत बांटी गईं 50467 घरौनियां, PM-CM के उद्धबोधन का दिखाया लाइव प्रसारण*
चित्र
बस में लगी भीषण आग…धू-धूकर जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान*
चित्र
बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क*
चित्र