अभाविप का 64वाँ प्रांत अधिवेशन झांसी में हुआ संपन्न,फतेहपुर से भी सम्मिलित हुए एक सैकड़ा कार्यकर्ता*
*अभाविप का 64वाँ प्रांत अधिवेशन झांसी में हुआ संपन्न,फतेहपुर से भी सम्मिलित हुए एक सैकड़ा कार्यकर्ता*

*ऋषिका बनी खेलो भारत की प्रांत संयोजक व देवेश को मिला प्रांत कार्यसमिति का दायित्व*

फतेहपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का 64वाँ प्रांत अधिवेशन वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि में 22-25 दिसंबर को संपन्न हुआ।जिसमे चार दिनों तक एबीवीपी के फतेहपुर जिले के एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने झांसी में संगठन से जुड़ी कार्यपद्धति एवं महत्वपूर्ण बातें सीखी।इसी अधिवेशन के अंतिम घोषणा सत्र में फतेहपुर जिले के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।जिसमें ऋषिका तिवारी को खेलो भारत का प्रांत संयोजक,देवेश पांडेय को प्रांत कार्यसमिति सदस्य एवं महक,अनूप सिंह परमार,राजन मौर्य,सुमित मिश्रा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया।
टिप्पणियाँ