प्रधान, प्रधानाध्यापक, पंचायत सचिव मिलकर करायें विद्यालयों का कायाकल्प
प्रधान, प्रधानाध्यापक, पंचायत सचिव मिलकर करायें विद्यालयों का कायाकल्प

असोथर/फतेहपुर।ब्लॉक संसाधन केंद्र असोथर में  ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों और प्रधानाध्यापकों कि संयुक्त कार्यशाला में मिशन कायाकल्प कोअमली जामा पहनाने पर विस्तृत चर्चा की गई और जोर दिया गया कि प्रधानाध्यापक और प्रधान दोनों मिलकर के विद्यालयों का सुंदरी करण कराएं कार्यक्रम का शुभारंभ  अयाह साह विधायक विकास गुप्ता के द्वारा किया गया संचालन अनुराग मिश्र ने किया वरिष्ठ शिक्षक जनार्दन त्रिपाठी ने मिशन कायाकल्प को सफल बनाने के टिप्स बताएं खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्रा ने कहा कि प्रधान ग्राम विकास कि रीढ है पंचायत सचिव से मिलकर विद्यालयो कि समस्याओं को कार्ययोजना में सामिल करें आये हुए अतिथियों और प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय योजनाओं तथा विद्यालयों की उपलब्धियों पर बिस्तर से चर्चा किये ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रधान सरकंडी  संतोष द्विबेदी ने प्रधानों से विद्यालयों का कायाकल्प कराने पर जोर दिया
 सम्मानित प्रधानगण,नगर पंचायत असोथर के सभासद एवं प्रधानाध्यापकों की संयुक्त कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया  जिसमें मुख्य अतिथि अयाह शाह  विधायक विकास गुप्ता रहे,,साथ ही अतिथि के रूप में नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सिंह उपस्थित रहे  कार्यक्रम में विधायक जी ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रधान और प्रधानाध्यापक को आपसी सहयोग से विद्यालयों कि सुविधाओं को और बेहतर करने की अपील किये प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुराग कुमार मिश्र ने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में मुख्यतः एडीओ पंचायत अशोक कुमार श्रीराम ललतेश त्रिवेदी मुकेश सिंह, दिनेश प्रजापति मनोज कुमार दयाशंकर,लोकेश गुप्त ,आशीष त्रिपाठी,गौरव ,सौरभ, रामदुलारे विजय,धर्मचंद आदि रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
असोथर पुलिस ने नहर से अज्ञात महिला का बहता हुआ शव किया बरामद,जांच पड़ताल जारी
चित्र
घर में बंधक बना तमंचे की नोक पर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
चित्र
बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क*
चित्र