अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का इतिहास गौरवशाली: प्रदेश महासचिव
कानपुर।अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के द्वारा प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन साकेत नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अशोक यादव के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि उदय प्रताप यादव का स्वागत प्रदेश महासचिव यादवेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन में बिहार से आए उपाध्यक्ष गोरेलाल झारखंड से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पीताम्बर हरियाणा से आए केपी यादव सहित आए पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराम सिंह यादव ने कहा की महासभा के द्वारा भारत के अन्य प्रान्तों जहां जाति के स्थान पर यादव की जगह और कुछ लिखा जाता था वहा महासभा ने इतनी जागरूकता उत्पन्न की गई जिससे कर्नाटक महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश उड़ीसा तक यादव जाति के लोग यादव लिखने लगे। मनोज यादव एवं रामकरण सिंह सहित ज्ञानेन्द्र प्रकाश यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश महासचिव यादवेन्द्र प्रताप सिंह यादव दीपू ने कहा की अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का गौरवशाली इतिहास रहा है हम सभी ने मिलकर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे। संचालन सुरेंद्र सिंह यादव बउवा भईया ने किया। मुख्य रूप से प्रदीप यादव राघवेन्द्र यादव अमर बहादुर यादव रमाकांत यादव विकास यादव शिशुपाल सिंह यादव चौधरी सरनाम सिंह यादव पंकज यादव डा उदय प्रताप सिंह यादव रविन्द्र यादव अनिल यादव मुकेश यादव दीपेन्द्र यादव निर्मला यादव प्रभा यादव धर्मेन्द्र यादव प्रवीण यादव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।