कांग्रेस ने हमेशा संविधान का दुरुपयोग किया - मंत्री रामकेश निषाद
कांग्रेस ने हमेशा संविधान का दुरुपयोग किया - मंत्री रामकेश निषाद 

संवाददाता श्रीकान्त श्रीवास्तव 

बांदा। भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के समापन पर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस द्वारा भारतीय संविधान तथा संविधान निर्माता बाबा साहब के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता तथा जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी के संयोजकत्व में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कांग्रेस देश के अंदर झूठी अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा संविधान का दुरुपयोग किया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान का पालन करते हुए देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस दुष्प्रचार कर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम  प्रत्येक मंडल में संगोष्ठी के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के बीच पहुंच कर आयोजित किए गए।भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। संविधान की रक्षा और बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति पार्टी की क्या सोच है यह बताने का समय आ गया है क्योंकि विरोधी राजनीतिक दालों के द्वारा गलत एवं भ्रामक प्रचार प्रसार कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जिन राजनीतिक दलों ने कभी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति अच्छी सोच नहीं रखी और ना ही उनके द्वारा बनाए गए संविधान के प्रति काम किया आज वही लोग भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाकर अपनी स्वार्थ सिद्धि करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू पर्सनल लॉ को संहिताबद्ध करने और सुधारने का विधेयक हिन्दू कोड बिल बनाते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर ने 5 फरवरी 1951 को संसद में पेश किया था। इस बिल का मकसद हिंदू समाज में महिलाओं को समान अधिकार न्याय स्थापित करना था लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे पास नहीं होने दिया। प्रेस वार्ता में उपस्थित सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि समाज को बांटने का काम जिन लोगों ने किया है वही आज भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से संविधान का सम्मान करते हुए उसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान में 106 संशोधन किए गए, जिसमें से 75 संशोधन कांग्रेस शासन के दौरान हुए हैं। कांग्रेस ने संविधान संशोधन सदैव दुरुपयोग करने के लिए किया है। 1975 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए संविधान का दुरुपयोग कर इमरजेंसी लगाया था। इस अवसर पर जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, दिलीप गुप्ता,कार्यालय प्रभारी दिलीप तिवारी, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, जसपुरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
भाजपा नेता संतोष द्विवेदी, संतोष तिवारी का विशिष्ट मंच पर हुआ जोरदार स्वागत
चित्र
असोथर में युवा किराना व्यापारी की मौत,पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चित्र
आखिरी अमृत स्नान पर दिखा सनातन का विराट रूप, आज से काशी रवाना होंगे शैव अखाड़े*
चित्र
पुलिस चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर हुए गिरफ्तार साथ में चोरी की 6 बाइकें हुई बरामद
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित हुआ परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम,
चित्र