किसानों की समस्याओं पर विरोध प्रदर्शन
किसानों की समस्याओं पर विरोध प्रदर्शन 

फतेहपुर। जिले के कलेक्टरेट परिषर में राष्ट्रवादी पार्टी के सैकड़ों लोगों ने महिलाओं ले साथ पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन DM के माध्यम से भेज विरोध प्रदर्शन करते हुवे 5 सूत्रीय समस्याओं को लेकर आक्रोश जाहिर कर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को बड़े प्रदर्शन की चेतवानी दिया 
जिले भर से राष्ट्रवादी पार्टी से आये सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में DM आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर राजस्व कर्मचारियों के भर्ष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग किया राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकिशोर सिंह ने कहा अन्ना पशुओं से किसान बहुत परेशान है,DAP यूरिया की कालाबाजारी रोककर खाद सस्ते दामों में उपलब्ध कराई जाए,डीजल पेट्रोल के आसमान छूटे दामों को कम किया जाए,राजस्व लेखपालों की किसानों से अवैध वसूली बंद की जाए, रसोई गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों सहित उज्ज्वला में निशुल्क सिलेंडर दिये जायें वंही विधुत विभाग की गलत बिल भेजकर उसे सुधारने के नाम पर जिले भर में चल रही कर्मचारियों की वसूली बंद कराई जाए वंही राष्ट्रवादी पार्टी महिला मोर्चा की शशि राज सेन ने कहा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है ग्रामीण महिलाओं को सिलेंडर बहुत महंगा पड़ रहा है आज भी घरों में सिलेंडर सो पीस बने हुवे हैं सरकार इन मुद्दों पर ध्यान दे अन्यथा ग्रामीण महिलाएं रोड में आकर प्रदर्शन करेंगी वंही सरकारी कर्मचारियों के भर्ष्टाचार से परेशान किसान ने कहा थानों में जमकर ग्रामीणों से वसूली की जा रही है वादी और प्रतिवादी दोनों से पुलिस रुपये वसूलने के काम लर रही है।
टिप्पणियाँ