गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा वितरित किए गए गर्म कम्बल
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा वितरित किए गए गर्म कम्बल 

फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक जिले में होगा गर्म कम्बलो का वितरण। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय 

कानपुर।गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा नगर के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय के द्वारा केन्द्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों को नव वर्ष के मौके पर बैठक कर पदाधिकारियों को मिष्ठान एवं गर्म कम्बल वितरित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय ने बताया कि वर्ष के शुभारम्भ सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाओं के साथ अन्य सामग्री गरीब जन कल्याण फाउंडेशन प्रदान की गई। राजनाथ पाण्डेय के मुताबिक जन जन तक शिक्षा पहुंचाने की मुहिम के तहत फाउंडेशन कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय महामंत्री सरिता चंदेल ने बताया कि विगत कई वर्षों से नगर सहित प्रदेश के कई जिलों में फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को समय समय पर वस्त्र खाद्य एवं पाठ्य सामग्री सहित दवाएं निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। तथा 13 जनवरी को दर्शनपुरवा केन्द्र में निर्धन बच्चो को गर्म कपड़े जैसे इनर पैजामी वितरित कर मकर संक्रांति पर्व के तहत विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। जिसमे हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह महामंत्री सरिता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह रामेश्वर शर्मा कोषाध्यक्ष अमित सिंह पदमिनी तिवारी सीमा देवी रचना देवी अंजुला तिवारी चांदनी शर्मा सोनी शबनम शगुन सोनी सीमा कृष्णकांत गुप्ता रवि मिश्रा प्रियंका कल्पना पूजा सिंह पूजा अग्निहोत्री सुप्ती मोहित्रा प्राची श्रीवास्तव सौरभ पाण्डेय सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
खंभापुर में विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मनाई माता-पिता की 53वी वैवाहिक वर्षगांठ
चित्र
यूपी में राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, शादी के बाद लड़कियों के नाम राशन कार्ड में अपने आप जुड़ेंगे
चित्र
खागा नौबस्ता सड़क सत्याग्रह विधायक के सक्रिय प्रयास वा लोक निर्माण विभाग के मंत्री के ठोस आश्वासन पर स्थगित
चित्र
राशन कार्ड धारकों को 30 म‌ई से 10 जून तक मिलेगी खाद्यान्न सामग्री
चित्र
शासन ने बढ़ाया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि
चित्र