अयोध्या कांड: बड़ा खुलासा... कत्ल के बाद दूर तक घसीटी लाश, निजी अंगों को किया क्षतिग्रस्त; कातिलों का कबूलनामा*
*अयोध्या कांड: बड़ा खुलासा... कत्ल के बाद दूर तक घसीटी लाश, निजी अंगों को किया क्षतिग्रस्त; कातिलों का कबूलनामा*
अयोध्या में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने हत्या के बाद युवती के शव को दूर तक घसीटा था। निजी अंगों को क्षतिग्रस्त किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।
अयोध्या कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती की हत्या उसके गांव के ही तीन लोगों ने नशे की हालत में की थी। हत्या के बाद पहले शव छिपाने की कोशिश की। बाद में शव को काफी दूर तक घसीटा। निजी अंगों को क्षतिग्रस्त किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है।

सोमवार की सुबह प्रेसवार्ता में एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि गाव निवासी भोरई की पुत्री सोनी (22) बृहस्पतिवार की रात लापता हो गई थी। शुक्रवार उसके कपड़े व खून के धब्बे अलग-अलग जगहों से मिले थे।
टिप्पणियाँ