11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

फतेहपुर।श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग शैक्षिक व्यावसायिक एवं पुनर्वासन विद्यालय खंभापुर फतेहपुर में 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन उत्तर प्रदेश एवं काउंट मैटी मेमोरियल क्लीनिक फतेहपुर के डॉक्टर वकील अहमद व संचालन संस्था के प्रबंधक सीताराम यादव ने किया।सीताराम यादव ने विद्यालय परिवार के अभिभावकों, अतिथियों को संबोधित करते हुए बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे हम सबका शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है, और स्वस्थ शरीर में स्वरूप मन रहता है। जिससे हम दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से अच्छे ढंग से कर सकते हैं इससे हम सबका शरीर स्वस्थ एवं निरोगी बना रहता है। यह स्वास्थ्य सुख, शांति, समन्वय तथा कल्याण का माध्यम है। डॉ0 वकील अहमद जी ने बताया कि योग ऐसी पद्धति है जिससे जुड़ने पर हमारा न सिर्फ शरीर बल्कि बौद्धिक, मानसिक, आर्थिक और समाजिक विकास होता है। बहुत से लोगों को किसी भी तरीके की दवाई नुकसान कर सकती हैं। लेकिन योग से जुड़ने वाला व्यक्ति निरोग एवं स्वस्थ रहता है। इसलिए योग को अपनाएं। स्वस्थ लाभ प्राप्त करें। विशेष विद्यालय के योग प्रशिक्षक विश्वेंद्र सिंह ने मानव जीवन में योग का महत्त्व बताते हुए तथा योग से जीवन के निरोगी काया के उद्देश्य को समझाते हुए उपस्थित सभी लोगो को योग के प्रमुख आसनों का अभ्यास कराया। तथा प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, इस  वैश्विक उत्सव की 11 वीं वर्षगांठ "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के तहत आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्धाव को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। तथा आये हुए सभी लोगों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस शुभ अवसर पर प्रमुख रूप से सुमन देवी, चैतन्य कुमार, जितेंद्र कुमार, सीमा देवी, पवन कुमार, राजीव कुमार, सिंधू देवी व सौम्या कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ