21 जून को किसान करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव*
*21 जून को किसान करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव*

असोथर फतेहपुर। जनपद के असोथर क्षेत्र अंतर्गत सुजानपुर रजबहे में असोथर बस स्टॉप के पास स्थित नहर पुल टूट जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुल पर केवल ढोला डाले गये है,जिससे वाहन निकलने के लिए अस्थायी और पर्याप्त सुविधा नहीं  है।
इस स्थिति के कारण रजबहे की टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुँच पा रहा है,जिससे धान की रोपाई में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। किसानों की इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने आक्रोश जताते हुए 21 जून को कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया है।
भाकियू के असोथर ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जब तक पुल  निर्माण, का स्थायी समाधान नहीं किया जाता और किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी नहीं उपलब्ध कराया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ