दबंगों का कहर एक ही परिवार के चार लोगों के साथ जमकर की मारपीट
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरूई में घर के सामने बाउन्ड्री उठाते समय दो पक्षो के बीच चले लाठी डन्डो के बीच दोनो पक्षो से पांच लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
जानकारी के अनुसार बेरूई गांव निवासी बिशुन बिहारी का 50 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र कुमार अपने घर के सामने बाउन्ड्री उठवा रहा था। तभी गांव का ही भोला सिंह इसका विरोध कर रहा था। जिसको लेकर दोनो के बीच कहा सुनी हो गयी देखते ही देखते बात इतनी बढ गयी की दोनो ओर से लाठी डन्डा निकल आये और एक दूसरे वार करने लगे जिससे एक पक्ष के सुरेन्द्र कुमार उसका भतीजा प्रदीप पुत्र नरेन्द्र व गोलू उर्फ अजय पुत्र सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से भोला सिंह घनश्याम घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र प्रदीप व गोलू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल सुरेन्द्र ने बताया कि उसके घर के सामने उसकी खुद की जमीन है व दीवार उठवा रहा था तभी भोला सिंह ने विरोध किया जिसके बाद भोला अपने भाई घनश्याम पत्नी लल्ली व घनश्याम की पत्नी रूप रानी ने उसके परिवार जानलेवा हमला कर दिया। उधर पुलिस ने दोनो पक्षो के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।